Bihar Income Certificate Apply Kaise kare 2026 :- दोस्तों, अगर आपको Income Certificate यानी आय प्रमाण पत्र बनवाना है और समझ नहीं आ रहा कि बिहार में “Income Certificate कैसे बनाएं” और इसके लिए कहां आवेदन करें, एवं कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे और आय प्रमाण पत्र Online, PDF Download में कैसे मिलेगा ।
यह प्रक्रिया apply online Income Certificate करने में उतनी मुश्किल नहीं है जितनी आपको सोचने या करने में लग रही है। आप Bihar RTPS ServicePlus पोर्टल के service से बिहार में आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) के लिए Online आवेदन कर सकते है।
rtps bihar की सबसे अच्छी बात आवेदन घर बैठे ही कंप्यूटर या मोबाइल से अप्लाई कर सकते है, बस इंटरनेट जरुरी होंगी । इसके अलावा आप अपने नजदीक Public Service Centre (PSC), Kiosk और Common Service Centre (CSC) के माध्यम से भी Online आवेदन करा सकते हैं।
दोस्तों, इस लेख में हम आपको अच्छे से और step by step करके income certificate kaise banaye 2026, income certificate kaise banaye online, income certificate kaise banaye Bihar, एवं जरूरी documents, आवेदन की प्रक्रिया, status check, income certificate download और आम गलतियों के बारे में जो लोग अक्सर करते है, उसे आसान भाषा में पूरी जानकारी इसी लेख में उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे, ताकि आपको कोई और साइट पर जाने की जरुरत न हो ।
📑बिहार आय प्रमाण पत्र क्या है और इसका उपयोग कहाँ होता है?
Income Certificate (आय प्रमाण पत्र) एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, जिसके माध्यम से किसी व्यक्ति या परिवार की आय का विवरण प्रमाणित किया जाता है। इसका उपयोग विभिन्न विभिन्न सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, आर्थिक सहायता और अन्य सेवाओं के लिए आवेदन करते समय किया जाता है।
इस आय प्रमाण पत्र दस्तावेज में दर्ज किए गए जानकारी के आधार पर संबंधित विभाग आवेदक की आर्थिक स्थिति का आकलन करता है। दोस्तों बिहार में आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय RTPS ServicePlus Portal पर आवेदक को अपनी आय के स्रोतों से जुड़ी जानकारी देनी होती है।
इसमें सरकारी नौकरी, खेती-बाड़ी, व्यापार और अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली आय स्रोतों के इनकम को भरने होते है । आवेदन करते समय सही और वास्तविक जानकारी भरना आवश्यक है, ताकि प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी या परेशानी न हो।
🎯 बिहार में Income Certificate की जरूरत क्यों पड़ती है?
Income Certificate Kaise Banaye Bihar – बिहार में आय प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, जिसकी माध्यम से किसी व्यक्ति या परिवार की आय से संबंधित जानकारी प्रमाणित की गई होती है । कई सरकारी योजनाओं, जैसे – राशन कार्ड, शिक्षा से जुड़ी छात्रवृत्ति, फीस में छूट, आर्थिक सहायता, EWS जैसी संस्थानों में आवेदन करते समय आय प्रमाण पत्र के रूप में Income Certificate मांगी जा सकती है।
आय प्रमाण पत्र के प्रमुख उपयोग इस प्रकार हैं:
- 🎓 छात्रवृत्ति के लिए :- विद्यार्थियों की पारिवारिक सभी आय स्रोतों की पुष्टि करने और निर्धारित आय सीमा के आधार पर पात्रता जांचने में।
🏫 शिक्षा में आर्थिक सहायता :- फीस में छूट, छात्र सहायता या अन्य शैक्षणिक लाभों के लिए, जहां संबंधित संस्थान आय प्रमाण पत्र मांगता है।
🏠 सरकारी योजनाओं के लिए :- ऐसी योजनाओं में आवेदन करते समय, जिनकी पात्रता आवेदक या उसके परिवार की आय पर निर्भर करती है।
👨👩👧 आर्थिक सहायता प्राप्त करने में :- पात्र परिवारों के लिए उपलब्ध कुछ सहायता कार्यक्रमों में आय का प्रमाण प्रस्तुत करने हेतु।
📑 प्रवेश और अन्य प्रशासनिक कार्यों में :- शैक्षणिक संस्थानों या सरकारी विभागों की निर्धारित आवश्यकताओं के अनुसार।
🧾 आय सीमा की पुष्टि के लिए :- किसी योजना या सुविधा के अंतर्गत निर्धारित वार्षिक आय की शर्त पूरी होने का प्रमाण देने में।
Note:- इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ Bihar Income Certificate Download हो जाने से आपको किसी सरकारी योजना और अन्य प्रकार का लाभ स्वतः नहीं मिलता। संबंधित योजना की अपनी eligibility और दस्तावेजों की शर्तें हो सकती हैं।
🏢 बिहार में Income Certificate किस स्तर से जारी होता है?
बिहार में (आय प्रमाण पत्र) Aay Praman Patra kaise banaye? बनवाने के लिए ServicePlus पोर्टल पर अलग-अलग प्रशासनिक स्तरों की सेवाएँ उपलब्ध हैं, आप अपनी आवश्यकता के अनुसार संबंधित सेवा का चयन करके आवेदन कर सकते हैं।
📋 आय प्रमाण पत्र के प्रमुख स्तर
प्रखंड/अंचल स्तर :- संबंधित राजस्व अधिकारी (RO) के स्तर पर आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जा सकता है।
अनुमंडल स्तर :-अनुमंडल पदाधिकारी (SDO/SDM) स्तर की सेवा के अंतर्गत आवेदन करने का विकल्प उपलब्ध है।
जिला स्तर :- जिला पदाधिकारी (DM) स्तर के आय प्रमाण पत्र के लिए अलग आवेदन फॉर्म उपलब्ध है।
⚠️ आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
दोस्तों Income Certificate Kaise Banaye in Hindi आवेदन करने से पहले आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपको किस स्तर का आय प्रमाण पत्र बनवाना है और उस संबंधित विभाग या संस्था की क्या शर्तें हैं। बिहार सरकार के ServicePlus पोर्टल के अनुसार, सभी आवेदकों को अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले संबंधित कार्यालय में ही आवेदन करना चाहिए।
📚 हमारी यह भी आर्टिकल पढ़ें
अगर आप बिहार में Income Certificate बनवाना चाहते हैं, ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, जरूरी दस्तावेज जानना चाहते हैं या Income Certificate Download करना चाहते हैं, तो ये संबंधित आर्टिकल भी जरूर पढ़ें:
- Bihar Residence Certificate कैसे बनाएं → आवासीय प्रमाण पत्र की प्रक्रिया
- Bihar Caste Certificate कैसे बनाएं → जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन
- Bihar EWS Certificate कैसे बनाएं → EWS प्रमाण पत्र की जानकारी
- Bihar RTPS Application Status कैसे Check करें → आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया
- Bihar Certificate Download कैसे करें → RTPS certificate download और verification guide
- Bihar में Non Creamy Layer Certificate कैसे बनाएं → NCL certificate application guide
- RTPS Bihar 2026: RTPS क्या है? Online Apply, Application Status, Certificate Download और पूरी जानकारी
Bihar में Income Certificate बनने में कितना समय लगता है?
इनकम सर्टिफिकेट कितने दिनों में बनकर आता है? – बिहार में आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) जारी होने का समय आवेदन के स्तर और संबंधित प्रखंड/अंचल – अनुमंडल- जिला – कार्यालय की प्रक्रिया पर निर्भर करता है।
बिहार ServicePlus पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Revenue Officer (RO) Level और District Magistrate (DM) Level की आय प्रमाण पत्र सेवाओं के लिए निर्धारित समय-सीमा 10 दिन है,आप इमेज में “सेवा प्रदान करने का समय अवधि” में देख सकते है। इस अवधि में सरकारी छुट्टियों को शामिल नहीं किया जाता।

दोस्तों हालाँकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि प्रत्येक आवेदक को प्रमाण पत्र ठीक 10वें दिन ही मिल जाएगा। आवेदन में दी गई जानकारी, दस्तावेजों के सत्यापन और संबंधित कार्यालय की जाँच प्रक्रिया के कारण समय में अंतर हो सकता है।
मेरी आपको सलाह है की यदि आपको किसी सरकारी योजना, छात्रवृत्ति या अन्य काम के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता है, तो समय रहते ही पहले आवेदन करें। प्रमाण पत्र मिलने में देरी होने पर ServicePlus पोर्टल पर अपने आवेदन का स्टेटस चेक करें।
📝 बिहार आय प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म में कौन-कौन सी जानकारी भरनी होती है?
बिहार में आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, निवास का पता और परिवार की आय से संबंधित विवरण भरना पड़ता है। बिहार के आधिकारिक ServicePlus पोर्टल पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म के अनुसार, प्रमुख जानकारियाँ निम्नलिखित हैं:
1. व्यक्तिगत जानकारी
- लिंग (पुरुष, महिला या तृतीय लिंग)
- आवेदक का पूरा नाम
- पिता का नाम और माता का नाम
- पति का नाम, यदि लागू हो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
2. पता संबंधी जानकारी
- राज्य और जिला
- अनुमंडल और प्रखंड
- ग्राम पंचायत या शहरी स्थानीय निकाय
- वार्ड संख्या, जहाँ लागू हो
- गाँव या मोहल्ले का नाम
- डाकघर और थाना
- पिन कोड
- आवेदक की फोटो
3. आय से संबंधित जानकारी
आवेदन फॉर्म में परिवार या आवेदक की आय के स्रोतों के बारे में जानकारी मांगी जा सकती है, जैसे:
- आवेदक का पेशा
- आय प्रमाण पत्र बनवाने का उद्देश्य
- सरकारी नौकरी या सेवा से होने वाली आय
- कृषि से होने वाली आय
- व्यवसाय से होने वाली आय
- अन्य स्रोतों से प्राप्त आय
- कुल वार्षिक आय
4. अन्य आवश्यक विवरण
आय प्रमाण पत्र के साक्ष्य हेतु आवेदक/आवेदिका के माता-पिता का निम्नांकित दस्तावेज़ समुचित माने जायेंगे –
- वेतन / पेंशन पर्ची
- आयकर रिटर्न
- अन्यान्य अभिलेख
महत्वपूर्ण :- आवेदन करने से पहले सभी जानकारियाँ सही-सही तैयार रखें। फॉर्म में अनिवार्य (*) चिह्न वाले कॉलम अवश्य भरें और दस्तावेजों की सूची अपने आवेदन के स्तर के अनुसार जाँच लें। राजस्व अधिकारी (RO), अनुमंडल अधिकारी (SDO) और अन्य स्तरों के आवेदन फॉर्म में कुछ अंतर हो सकते हैं। इसलिए आवेदन करते समय आधिकारिक पोर्टल पर दिखाई गई जानकारी और निर्देशों का पालन करें।
📄 Bihar Income Certificate के लिए कौन-कौन से Documents लगते हैं?
Bihar Income Certificate Banwane Ke Liye Documents – बिहार में आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) बनवाने के लिए आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी आधिकारिक ServicePlus पोर्टल पर देखनी चाहिए, क्योंकि दस्तावेजों की आवश्यकता आवेदन के स्तर और आवेदन के प्रकार के अनुसार अलग अलग हो सकती है और यह समय समय पर बदलती रहती है। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित फॉर्म में दी गई “Document Checklist” (दस्तावेज चयन सूची) चेक जरूर करें।

वर्तमान में “Bihar Income certificate documents required” के लिए आधिकारिक पोर्टल पर राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) स्तर के आय प्रमाण पत्र आवेदन के फॉर्म में आय के प्रमाण के लिए माता-पिता की वेतन या पेंशन पर्ची, आयकर रिटर्न अथवा अन्य संबंधित अभिलेखों का उल्लेख है। हालांकि, इन सभी दस्तावेजों को हर आवेदक के लिए अनिवार्य नहीं माना जाना चाहिए।
वर्तमान में आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी –
- आवेदक का आधारकार्ड
- आवेदक का माता या पिता में से एक का आधारकार्ड
- आवेदन के माता-पिता की इनकम की प्रूफ
- पासपोर्ट साइज काफोटो
- चालू मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- जमीन से संबंधित दस्तावेज
✅ आवेदन करने से पहले ये काम जरूर करें
- बिहार के आधिकारिक ServicePlus पोर्टल – (https://serviceonline.bihar.gov.in/) पर जाएं।
- आय प्रमाण पत्र के लिए संबंधित आवेदन फॉर्म खोलें।
- अपनी आवेदन प्रक्रिया और स्तर के अनुसार “Document Checklist” देखें।
- फॉर्म में मांगे गए दस्तावेजों की स्पष्ट और पढ़ने योग्य स्कैन कॉपी तैयार रखें।
- यदि शपथ-पत्र, पहचान प्रमाण या आय से संबंधित कोई अन्य अभिलेख मांगा गया है, तो उसे निर्धारित निर्देशों के अनुसार जमा करें।
महत्वपूर्ण सलाह :- किसी पुराने लेख या वीडियो में दी गई दस्तावेजों की सूची पर ही निर्भर न रहें, क्योकि मागें गए दस्तावेज़ समय समय पर बदलते रहते है। आवेदन जमा करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर उपलब्ध वर्तमान निर्देशों की जांच करें, ताकि गलत या अधूरे दस्तावेजों के कारण आवेदन रद्द न हो और आपका समय भी बर्बाद न हो ।
Income Certificate में आय कैसे बताएं?
आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) के आवेदन में परिवार की वार्षिक आय का विवरण देना जरूरी है। इसमें नौकरी, खेती, व्यवसाय, मजदूरी, पेंशन या अन्य स्रोतों से होने वाली आय शामिल हो सकती है।
बिहार के आधिकारिक ServicePlus आवेदन में आय से संबंधित जानकारी भरते समय निम्नलिखित स्रोतों का विवरण मांगा जा सकता है:
- सरकारी सेवा से प्राप्त आय
- कृषि से होने वाली आय
- व्यवसाय से प्राप्त आय
- अन्य स्रोतों से होने वाली आय
- कुल वार्षिक आय
यदि परिवार की आय एक से अधिक स्रोतों से होती है, तो आवेदन में मांगी गई जानकारी के अनुसार सभी संबंधित स्रोतों का विवरण भरें। आय की गणना करते समय संबंधित प्रमाण पत्र के उद्देश्य और आवेदन में दिए गए निर्देशों का पालन करें।
उदाहरण से समझें
मान लीजिए, मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले नितिन को छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाना है। उसके परिवार को नौकरी और खेती, दोनों से आय होती है।
नितिन आवेदन की सामान्य प्रक्रिया को इस प्रकार Follow करेगा : –
- सबसे पहले वो बिहार के आधिकारिक RTPS ServicePlus पोर्टल पर जायेगा।
- फिर ‘सामान्य प्रशासन विभाग’ पर click करेगा ।
- उसके बाद ‘आय प्रमाण-पत्र का निर्गमन’ क्लिक करेगा।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी भरेंगा ।
- उसके बाद नौकरी, कृषि या अन्य स्रोतों से होने वाली आय का विवरण दर्ज करेंगा ।
- आवेदन में भरी गई सभी जानकारियों की जाँच करेंगा।
- फिर निर्धारित आवश्यक दस्तावेज संलग्न करेंगा।
- फॉर्म submit करके आवेदन की print या pdf सुरक्षित रख लेगा।
- समय समय पर आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक करते रहेगा ।
- फिर लास्ट में जब उसका प्रमाण पत्र जारी होने पर उसे डाउनलोड करकें, संबंधित छात्रवृत्ति आवेदन में जमा करेंगा।
ध्यान दें :- यह एक सामान्य उदाहरण है। आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेज, आय का विवरण और अन्य शर्तें संबंधित सरकारी सेवा के आधिकारिक निर्देशों के अनुसार अलग अलग हो और फिर उसके अनुसार आप उसे पूरी करें।
Bihar में Income Certificate Online Apply करने की Step-by-Step Process
Income Certificate Kaise Banaye – दोस्तों बिहार में आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) बनवाने के लिए आपको सरकारी कार्यालय में बार-बार जाने की जरूरत नहीं है। Ghar Baithe Income Certificate Kaise Banaye – बिहार सरकार के आधिकारिक ServicePlus/RTPS पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए बस आपको मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप, इंटरनेट कनेक्शन और थोड़ी सी नॉलेज की जरूरत होगी।
आवेदन शुरू करने से पहले अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, आय से संबंधित विवरण और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। इससे फॉर्म भरते समय गलतियाँ होने की संभावना कम होगी और जल्द होगी ।
Step 1: Official ServicePlus Portal खोलें
सबसे पहले आप बिहार के आधिकारिक ServicePlus/RTPS पोर्टल पर जाएँ।
Step 2: Income Certificate सेवा चुनें

RTPS Services के होम पेज पर जाने के बाद left side में “सामान्य प्रशासन विभाग” पर क्लिक करें फिर “आय प्रमाण-पत्र का निर्गमन” वाले सेवा पर क्लिक करें। आवेदन स्तर के अनुसार अंचल स्तर,अनुमंडल स्तर एवं जिला स्तर का विकल्प दिखाई देता है उसे अपने जरुरत के हिसाब से चुनें।
Step 3: आवेदन फॉर्म भरें

अब आपके सामने नई पेज Open होगा, जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी सही सही भरनी होगी जैसे –
- लिंग (पुरुष, महिला या तृतीय लिंग)
- आवेदक का पूरा नाम
- पिता का नाम और माता का नाम
- पति का नाम, यदि लागू हो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- राज्य और जिला
- अनुमंडल और प्रखंड
- ग्राम पंचायत या शहरी स्थानीय निकाय
- वार्ड संख्या, जहाँ लागू हो
- गाँव या मोहल्ले का नाम
- डाकघर और थाना
- पिन कोड
- आवेदक की फोटो
- आवेदक का पेशा
- आय प्रमाण पत्र बनवाने का उद्देश्य
- सरकारी नौकरी या सेवा से होने वाली आय
- कृषि से होने वाली आय
- व्यवसाय से होने वाली आय
- अन्य स्रोतों से प्राप्त आय
- कुल वार्षिक आय
Step 4: Word verification (captcha) भरें

सभी जानकारी सही सही भर लेने के बाद अब आपको Numeric नंबर वाला captcha भरकर निचे ‘Proceed’ बटन पैर क्लिक करना है।
Step 5: आवेदन को ध्यान से जांचें
उसके बाद एक New Page Open होगा, आपको सभी नाम, पता, आय, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी अच्छी तरह जांच लेंना है । गलती होने पर उपलब्ध Edit विकल्प से सुधार कर सकते है।
Step 6: दस्तावेज़ (Documents) Upload करें
सही सही चेक कर लेने के बाद निचे में ‘Attach Annexure’ ‘edit’ एवं ‘cancel’ option होता है अब आपको लास्ट में जो आपसे दस्तावेज़ (Documents) मांगे जा रहे है उसे 200KB तक के फाइल को ‘Attach Amexure’ पर click करके Upload करना है, एक बार जरूर चेक कर लें कि जो आप डॉक्यूमेंट अपलोड कर रहे है वो सही है ये नहीं ।
Step 7: आवेदन Submit करें
सभी Document को अपलोड कर लेने के बाद ‘Save Annexure’ पर क्लिक करें। उसके बाद Preview Type में दिखेगा और ठीक उसे के निचे ‘Submit’ वाले option करे ।
Step 8: Acknowledgement सुरक्षित रखें
आवेदन जमा होने के बाद Acknowledgement/recipt PDF डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रखें। इसी आवेदन संदर्भ संख्या से आगे आवेदन की स्थिति देखना आसान होगा।
Step 9: Income Certificate का Status देखें
आवेदन जमा करने के बाद Track Application Status से अपने Income Certificate की स्थिति देख सकते हैं। आवेदन की स्थिति से संबंधित अपडेट SMS या ईमेल के माध्यम से भी प्राप्त हो सकते हैं।
Step 10: Certificate Download करें
आवेदन स्वीकृत होने और Income Certificate जारी होने के बाद प्रमाण पत्र SMS में मिले Download Link, Email, ServicePlus Inbox या पोर्टल के Download Certificate विकल्प से प्राप्त किया जा सकता है।
Bihar Income Certificate का Status कैसे Check करें?
Bihar Income Certificate Status Check – अगर आपको पता नहीं है कि Income Certificate जारी हुआ है या नहीं और आप पता करना चाहते है, तो ServicePlus पोर्टल के “Track Application Status / आवेदन की स्थिति देखें” विकल्प से आवेदन की स्थिति जांच सकते हैं।

इसके लिए सामान्यतः Application Reference Number और आवेदन की तारीख की आवश्यकता होती है। जिसे आप आवेदन करते समय PDF Recipt, Mobile SMS में देख सकते है।
आवेदन की स्थिति देखने के Steps –
- सबसे पहले बिहार के RTPS ServicePlus पोर्टल पर जाएँ।
- होम पेज पर ‘नागरिक अनुभाग’ (Citizen Section) में जाएँ।
- “Track Application Status / आवेदन की स्थिति देखें” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब Application Reference Number दर्ज करें।
- आवेदन करते समय दर्ज की गई Application Date (आवेदन की तारीख) चुनें।
- मांगी गई अन्य जानकारी और Captcha दर्ज करें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके Income Certificate आवेदन की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Income Certificate Status में क्या दिखाई दे सकता है?
आवेदन की स्थिति के अनुसार आपको अलग-अलग स्टेटस दिखाई दे सकते हैं।
| Application Status | इसका अर्थ |
|---|---|
| Initiated | आवेदन शुरू किया गया है। |
| Under Process | आवेदन पर प्रक्रिया चल रही है। |
| Waiting for Applicant’s Response | आवेदक की ओर से जवाब या आवश्यक कार्रवाई लंबित है। |
| Delivered | प्रमाण पत्र जारी करके उपलब्ध करा दिया गया है। |
| Rejected | आवेदन अस्वीकार कर दिया गया है। |
Income Certificate Download कैसे करें?
Bihar Income Certificate Download – अगर आपका Income Certificate यानि आय प्रमाण पत्र बिहार के RTPS/ServicePlus के माध्यम से स्वीकृत होकर जारी हो चुका है, तो अब आप उसे डाउनलोड करने के लिए गूगल पर सर्च कर रहे How to Download Income Certificate Bihar? तो आप हमारे बताये गए step को follow करके डाउनलोड कर सकते है ।
प्रमाण पत्र जारी होने के बाद दी गई मोबाइल पर SMS से जान सकते है आपका application स्वीकृत या अस्वीकृत हुआ है, उसके बाद डाउनलोड कर सकते है ।

Income Certificate Download Bihar को डाउनलोड करने का सामान्य तरीका
- सबसे पहले बिहार के ServicePlus/RTPS-1,RTPS-2,RTPS-3,RTPS-4, पोर्टल पर जाएँ।
- ServicePlus/RTPS का पेज ओपन होने के बाद “नागरिक अनुभाग” के section में “सर्टिफिकेट डाउनलोड करें” पर क्लिक करना है।
- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहाँ पर आपको 4 ऑप्शन मिलेंगे select करने के लिए।
- इन सभी 4 ऑप्शन Select Services – Application Ref. Number – Applicant Name (In English) – Captcha को सही सही भरें ।
- सभी को सही सही fill कर लेने के बाद निचे “Download” बटन पर click करके डाउनलोड कर लें
- अब आपका आय प्रमाण पत्र “income certificate download in pdf” में हो चुका है, इसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सुरक्षित रखें और आवश्यकता होने पर उसका प्रिंट भी निकाल कर रख लें।
अगर Income Certificate Reject हो जाए तो क्या करें?
बिहार में आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) के लिए आवेदन करने के बाद अगर आपका फॉर्म अस्वीकृत यानी Reject हो जाता है, तो आपको घबराने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। सबसे पहले आपको यह पता लगाना है कि आवेदन किस कारण से रद्द किया गया है।
बिहार के ServicePlus पोर्टल पर आवेदन की स्थिति देखकर आप अपने आवेदन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस स्टेप को फॉलो करें – “आधिकारिक RTPS पोर्टल” पर जाकर “नागरिक अनुभाग” → “आवेदन की स्थिति देखें” विकल्प चुनें। इसके बाद आवेदन संदर्भ संख्या और आवेदन की तारीख दर्ज करके स्टेटस चेक करें।
आय प्रमाण पत्र का आवेदन निम्नलिखित कारणों से अस्वीकृत हो सकता है :-
- गलत जानकारी :- आवेदन में नाम,पता या वार्षिक आय का विवरण गलत दर्ज होना।
- दस्तावेजों में कमी :- आवश्यक दस्तावेज अपलोड नहीं करना या दस्तावेज स्पष्ट नहीं होना।
- गलत कार्यालय का चयन :- अपने क्षेत्राधिकार के बजाय किसी दूसरे कार्यालय में आवेदन जमा करना।
- आय के विवरण में समस्या :- आय के स्रोत या कुल वार्षिक आय की जानकारी में गड़बड़ी होना।
- सत्यापन में समस्या :- आवेदन में दी गई जानकारी और सत्यापन के दौरान प्राप्त विवरण में अंतर मिलना।
ध्यान दें कि ये संभावित कारण हैं। आपके आवेदन को अस्वीकार करने का वास्तविक कारण आवेदन के स्टेटस, संबंधित कार्यालय की टिप्पणी या आधिकारिक सूचना से ही पता चलेगा।
क्या Mobile से Income Certificate बन सकता है?
मोबाइल से आवेदन करते समय:
- Chrome जैसे अपडेटेड ब्राउज़र का इस्तेमाल करें।
- इंटरनेट कनेक्शन स्थिर रखें।
- सभी दस्तावेज़ pdf (200kb) पहले से मोबाइल में तैयार रखें।
- OTP के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पास रखें।
- आवेदन संख्या का स्क्रीनशॉट जरूर लें, ताकि बाद में आसानी से आवेदन की स्थिति देख सकें।
अगर form mobile screen पर ठीक से काम नहीं कर रहा हो, तो computer या CSC का विकल्प लेना व्यावहारिक हो सकता है।
✅ निष्कर्ष: Income Certificate कैसे बनाएं?
अंत में, अगर आप बिहार में Income Certificate Online Apply 2026 करना चाहते हैं, तो घर बैठे RTPS Bihar या ServicePlus पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सही व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज, जैसे – आधार कार्ड, निवास की जानकारी तथा आय से संबंधित जानकारी उपलब्ध करानी होगी। आवेदन पूरा होने के बाद “Bihar Income Certificate Status Check” करके अपने आवेदन की स्थिति जान सकते हैं और प्रमाण पत्र जारी होने पर “Income Certificate PDF Download” भी कर सकते हैं।
बिहार आय प्रमाण पत्र का उपयोग सरकारी छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं, शैक्षणिक प्रवेश और अन्य पात्रता संबंधी कार्यों में किया जा सकता है। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और संबंधित विभाग के आधिकारिक निर्देशों का पालन करें। किसी भी समस्या के लिए अपने प्रखंड कार्यालय या RTPS काउंटर से संपर्क करें। इस प्रकार, आप आसानी से “Bihar Income Certificate Online Apply”, Status Check और PDF Download की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
हमें उम्मीद है कि इस लेख में दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। यदि आवेदन करते समय किसी प्रकार की समस्या आती है, तो पहले आवेदन में भरी गई जानकारी और दस्तावेजों की जांच करें। अधिकांश समस्याओं का समाधान सही जानकारी और सही दस्तावेजों से ही हो जाता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. बिहार में Income Certificate कैसे बनाएं?
Ans: बिहार में Income Certificate बनाने के लिए ServicePlus/RTPS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में सही जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।
Q2. Income Certificate के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
Ans: आमतौर पर आधार कार्ड, पहचान प्रमाण, आय से संबंधित दस्तावेज और आवेदन में मांगे गए अन्य जरूरी कागजात की आवश्यकता हो सकती है। Exact documents पोर्टल पर आवेदन करते समय देखें।
Q3. क्या Income Certificate ऑनलाइन बन सकता है?
Ans: हाँ, बिहार में Income Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। आप मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
Q4. Income Certificate बनने में कितने दिन लगते हैं?
Ans: बिहार ServicePlus में RO Level Income Certificate के लिए 10 दिनों की service delivery period दी गई है। सरकारी छुट्टियां इसमें शामिल नहीं हैं।
Q5. Income Certificate का Status कैसे Check करें?
Ans: आवेदन करने के बाद मिले Application Reference Number की मदद से ServicePlus पोर्टल के Track Application Status विकल्प से status देख सकते हैं।
Q6. Income Certificate Download कैसे करें?
Ans: आवेदन स्वीकृत होने के बाद Income Certificate को ServicePlus पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। उपलब्ध सुविधा के अनुसार SMS, Email से भी certificate मिल सकता है।
Q7. Income Certificate का आवेदन Reject होने पर क्या करें?
Ans: सबसे पहले rejection का कारण देखें। अगर जानकारी या documents में गलती है, तो उसे सुधारें और जरूरत पड़ने पर संबंधित प्रक्रिया के अनुसार दोबारा आवेदन करें।